Sunday, 12 March 2017

होली का त्यौहार

*होली*
खुशियों का त्यौहार है होली !
रंगों की  ----बौछार है होली !!

हिरणाकश्यप  की  सभा में
प्रहलाद का सत्कार है होली !!

असत् सारा  काम  भाव  है
ब्रम्हचर्य का ---सार है होली !!

वृंदावन  से  बरसाना  तक
श्रीकृष्ण  का खुमार है होली !!

नफरतों  के  रंग  ना  डालो
प्रेम की  ----दरकार है होली !!

परिवार  गर  इकट्ठा  हो  तो
एक दूजे  का प्यार है होली !!

कोई प्रेम से गले  मिल  रहे
किसी की तकरार है --होली !!

गेहूं चने की फसल खड़ी है
खेतों की बहार है -----होली !!

प्रेम रंग में रंगा ---- "परिंदा"
उसका तो संसार है-- होली !!

No comments:

Post a Comment